Latest news

मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, चाकू भाई के सीने में घोंप दिया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

हरेली त्योहार के लिए मुर्गा खरीदकर घर लाने के बाद छोटे-बड़े मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि बड़े भाई गौतम धनवार ने पास रखे धारदार हथियार से छोटे भाई रूपेश धनवार की छाती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रूपेश को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है।
बिलासपुर। हरेली त्योहार की तैयारी के बीच चिल्हाटी धनवारपारा में दो भाइयों के बीच मुर्गे को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई हरेली त्योहार के लिए मुर्गा खरीदकर घर लाए थे। इसी दौरान छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई ने आपा खो दिया।
कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला
विवाद के दौरान बड़े भाई गौतम धनवार (40 वर्ष) ने पास में रखे धारदार हथियार से अपने छोटे भाई रूपेश धनवार (22 वर्ष) पर हमला कर दिया। हमले में रूपेश की छाती में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। हमले के बाद आरोपी गौतम धनवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।