Latest news

तिरंगा यात्रा से पहले भाजपा ने कसी कमर, अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन का मंत्र

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर मध्य मंडल की कार्यकर्ता बैठक सोमवार को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर स्कूल में हुई। बैठक में शहर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आगामी तिरंगा यात्रा और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
अमर अग्रवाल ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। आने वाले कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और संगठन के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।
बैठक में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मध्य मंडल संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा, सह प्रभारी मनीष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक तथा महामंत्री खंड सहारे और दीपक साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पार्षद, एल्डरमैन, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। वार्ड 35 के पार्षद आशीष गुप्ता, एल्डरमैन योगेश भोले, तेजनाथ यादव, अनिल गुरारे, प्रदीप शुक्ला, रामगोपाल गुप्ता, जगदीश पांडे, गिरीश पांडे, रतन दास, नाथ गुप्ता, शुभम तिवारी, राजीव गुप्ता, कमल रायकर, शैलेश अहिरवार, मुरली शंकर बाजपेई, मुन्ना गुलेरी, ऋषि सोनी, शरद श्रीवास, दलजीत सिंह, राज पांडे, प्रहलाद श्रीवास्तव, प्रेम रायकर, गिरीश कुमार देवांगन, बलराम हरियाणवी, शकील अहमद, कीर्ति वर्धन गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, लालाराम कश्यप, राजू कश्यप, सियाराम कश्यप, यश देवांगन, रवि माहिड, वैभव दुबे, शिवकुमार चौधरी, ओंकार यादव, बिंदा कश्यप, बंसी निर्मलकर, प्रकाश मिश्रा, राजेश गुप्ता, दिलीप देवांगन, शिवकुमार देवांगन, संजय केसरवानी, दिलेश्वर यादव, विजय सोनी, स्वरूप केसरवानी, राहुल कश्यप, राजा देवांगन, विष्णु देवांगन, संजय ठाकुर, जाजू सोनी, ज्ञानेश कश्यप, अनिल शर्मा, राजेश सिंह चौहान, अशोक शर्मा, विनय निर्मलकर, गोपी नामदेव, संपत अहिरवार, नीरज पांडे और मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से सोनम साहू, अरुणा दीक्षित, अनीता वर्मा, शारदा कश्यप, सुमन लता साहू, एकता साहू, स्मिता भोले और छाया नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
राहुल कश्यप का जन्मदिन भी मनाया
बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल कश्यप का जन्मदिन भी मनाया गया। विधायक अमर अग्रवाल ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने भी राहुल कश्यप को जन्मदिन की बधाई दी।
संगठन की सक्रियता पर जोर
बैठक का फोकस आगामी तिरंगा यात्रा के साथ संगठन को बूथ और मंडल स्तर पर मजबूत करने पर रहा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को मध्य मंडल में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता के तौर पर देखा गया।
यात्रा से पहले भाजपा ने कसी कमर, अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन का मंत्र

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।