Latest news

भाजपा पश्चिम मंडल के सम्मेलन में अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का दिया संदेश, सिंधी कॉलोनी में जुटे मंडल के कार्यकर्ता
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य पंचायत भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए संगठनात्मक स्तर पर काम करने का तरीका बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करने की बात कही। विधायक के संबोधन से सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप ‘बबलू’, मंडल महामंत्री विजय यादव और संजय अग्रवाल, संगठन प्रभारी संदीप दास, सह प्रभारी धीरेंद्र केसरवानी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन में पार्षद नितिन पटेल, कार्तिक यादव, अंजनी कश्यप और मधुबाला टंडन के साथ सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक और बूथ अध्यक्ष भी शामिल हुए। पश्चिम मंडल के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।