Latest news

सेंदरी आत्मानंद स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। सेंदरी स्थित शासकीय आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमियों, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर, पर्यावरण प्रेमी राजेश वर्मा, प्रशांत पांडेय और संदीप मिश्रा सहित विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता पांडेय मौजूद रहीं।
शिक्षकों में विपिन साव, वैष्णव सर, पूजा गुप्ता, साधना जायसवाल, अल्का मिश्रा, सुनीता जायसवाल और पूनम जायसवाल ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।
पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।