

बिलासपुर। शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत मंगलवार को आत्मानंद स्कूल, तिलकनगर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, मंडल महामंत्री विजय यादव एवं संजय अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्या श्रद्धा गौराहा, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका नेहा चंद्राकर, पंकज श्रीवास्तव, जी. अनंत, लेखराम गुप्ता, नीरज सिंह, कोमल सोमावार, सरोज साहू, विनीता सिंह, अनिता गुप्ता, रघुनंदन सिंह, अखिलेश रजक, राजेंद्र भोशले, चंद्रशेखर बघेल, भानु श्रीवास, निरंजन गहवई, आनंद कश्यप, देवेंद्र सोमावार, विपिन ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।



