बिलासपुर। चंद्रा विकास समिति बिलासपुर की मासिक एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को त्रिवेणी नगर स्थित सामाजिक भवन में समिति के अध्यक्ष श्यामला चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों, भवन विकास, आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक एकजुटता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति के महासचिव जीआर चंद्रा और सचिव केएल चंद्रा ने बताया कि सर्वसम्मति से त्रिवेणी नगर स्थित सामाजिक भवन को पूरी तरह एयर कूलिंग करने का निर्णय लिया गया, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा 16 अगस्त (रविवार) को महिला समिति के तत्वावधान में हरेली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।




बैठक के दौरान अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटे समिति के महासचिव जीआर चंद्रा एवं उनकी धर्मपत्नी गंगा देवी तथा सचिव केएल चंद्रा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हेम चंद्रा का फूलमाला और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके सुरक्षित लौटने पर शुभकामनाएं भी दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए भोपाल से आए प्रतिनिधि रामदीन चंद्रा तथा जैजैपुर से पहुंचे जितेंद्र चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, भागवत चंद्रा और चंद्रभान चंद्रा ने सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। साथ ही जैजैपुर सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली ‘7 ज्योतिर्लिंग एक धाम यात्रा’ में अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं से शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में समिति की स्वर्गीय सदस्य श्रीमती गंगोत्री चंद्रा तथा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी चंद्रा ने किया।
बैठक में श्यामलाल चंद्रा, कन्हैया चंद्रा, जीवन प्रकाश चंद्रा, रूपनारायण चंद्रा, गेंद चंद्रा, मिट्ठू चंद्रा, टी.पी. सिंह, गंगाधर चंद्रा, कौशल चंद्रा, रामदीन चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, दिनेश चंद्रा, ओंकार चंद्रा, कंचन चंद्रा, माधव चंद्रा, श्रीमती हेमा चंद्रा, श्रीमती लखेश्वरी चंद्रा, रोशनी चंद्रा, प्रीति चंद्रा, गंगा देवी चंद्रा, विमल चंद्रा, बीना चंद्रा, लक्ष्मी चंद्रा, रजनी चंद्रा, सुलोचना चंद्रा, पूर्णिमा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।



