
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव का अंतिम परिणाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.आर.के. राव के निर्देश पर घोषित कर दिया गया। विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान में अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक के विजेताओं की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने 420 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह ने कांटे की टक्कर में 11 मतों से विजय हासिल की।
अध्यक्ष पद: अनुराग बाजपेयी को 881 वोट, 420 मतों से जीत
अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1819 मतों में से अनुराग बाजपेयी को सबसे अधिक 881 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रशेखर बाजपेयी को 461 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा संदीप कुमार द्विवेदी को 289 तथा टी.आर. निराला को 180 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने अनुराग बाजपेयी को 420 मतों से विजयी घोषित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: 11 वोट से जीते धनंजय सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें धनंजय सिंह को 420 मत, रमाकांत कौशिक को 409 मत, दिनेश चंद्र पांडे को 347 मत, वितेन्द्र पाठक को 255 मत, धनश्याम प्रसाद चतुर्थी को 234 मत तथा गोपीचंद जैसवानी को 147 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने धनंजय सिंह को 11 मतों से विजयी घोषित किया।
कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष: राधा रजक को 1123 वोट
उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला) पद पर राधा रजक को 1123 मत मिले, जबकि दीपाली मजूमदार को 695 मत प्राप्त हुए। राधा रजक को 338 मतों से विजयी घोषित किया गया।
सचिव पद: विवेक कुमार पांडेय बने विजेता
सचिव पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें विवेक कुमार पांडेय को सर्वाधिक 624 मत मिले और वे निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में नूपुर पाल को 445, कमल किशोर सिंह को 253, अश्वनी जायसवाल को 202, ज्ञानेश्वर सिंह को 130, भरत लोनिया को 94, राकेश कुमार चौबे को 51 तथा हरिनाम सिंह को 13 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष: श्वेता शास्त्री को सर्वाधिक 692 मत
कोषाध्यक्ष पद पर श्वेता शास्त्री को 692 मत मिले और वे निर्वाचित हुईं। अन्य प्रत्याशियों में लीना अग्रहरी को 422, संध्या पांडेय को 372 तथा गायत्री सुमन को 320 मत मिले।
सह सचिव: शंकर चतुर्वेदानी को 606 वोट
सह सचिव पद पर शंकर चतुर्वेदानी ने 606 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अन्य प्रत्याशियों में अखिलेश कुमार दुबे को 423, संतोष सिंह चौहान को 382, अंकित शर्मा को 374 तथा लक्ष्मीकांत पांडेय को 182 मत मिले।
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव: सचिन दिघ्रस्कर विजयी
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर सचिन दिघ्रस्कर को 873 मत मिले और वे विजयी रहे। देवेंद्र जायसवाल को 584 तथा राकेश देवांगन को 331 मत प्राप्त हुए।
ग्रंथालय सचिव: मनोज सिंह ठाकुर को मिली जीत
ग्रंथालय सचिव पद पर मनोज सिंह ठाकुर ने 685 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। पंकज जायसवाल को 589 तथा सूर्यकांत शर्मा को 533 मत मिले।
कार्यकारिणी महिला: हेमलता साहू और प्रतीज्ञा सिंह निर्वाचित
कार्यकारिणी महिला सदस्य के लिए हेमलता साहू को 1152 मत, प्रतीज्ञा सिंह को 862 मत तथा किरण भोई को 834 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने हेमलता साहू और प्रतीज्ञा सिंह को विजयी घोषित किया।
कार्यकारिणी सामान्य: 11 प्रत्याशियों में चार निर्वाचित
कार्यकारिणी सामान्य सदस्य के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें अनुश्री राजपूत ने 868 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौरव चंद्राकर 757 मत के साथ द्वितीय, पप्पू साहू 711 मत के साथ तृतीय तथा रोहित हंसपाल 644 मत के साथ चतुर्थ स्थान पर रहते हुए कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.आर.के. राव के निर्देश पर सभी पदों के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।



