Latest news

चार्ज संभालते ही डीएसपी का एक्शन… सिरगिट्टी में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, 6 अड्डेबाज गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार्ज लेने के दूसरे ही दिन पुलिस ने गुंडे-बदमाशों और अड्डेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर साफ संदेश दे दिया कि अब क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान अशांति फैलाने, अड्डेबाजी करने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार निर्मलकर, कुशा आडिज्वाय, पररुराम बंछोर, शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव और परदेशी राम यादव शामिल हैं।

इससे पहले भी नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया था। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशाखोरी, अड्डेबाजी, मारपीट या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।