बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में एमबीबीएस प्रवेश एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों के प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। आज 27 विद्यार्थियों ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया, जिसके साथ सिम्स में अब तक एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 87हो गई है। वहीं ऑल इंडिया कोटा के तहत 01,विद्यार्थी का भी प्रवेश हुआ है इस प्रकार 86 बच्चे स्टेटस से हैं
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सिम्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सिम्स विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



