बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को तिरंगा देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रविंद्र सिंह ठाकुर के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी शिवा मुदिलयार, हरीश तिवारी, विजय दुबे, रंजीत खनुजा, चंद्रहास केसरवानी, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, राघवेंद्र सिंह, बब्लू केसरवानी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, प्रशांत पांडेय, राहुल दुबे, राजू साहू, हेरी डेनियल, दिलीप साहू, विजय तिवारी, केशव गोरख, पियुष अग्रवाल, संतोष चौहान, राकेश केसरी, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, राजेश साहू, विक्की नानवानी, हनु शर्मा, सन्नी चौहान, अजय गोस्वामी, संजय यादव, हरीश चेलकर, अविनाश चंदेल, उदय गंगवानी, मृत्युंजय तिवारी, ओम शर्मा, मुकेश दुबे, मसीह प्रकाश, पप्पू विष्ट, यश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए किए गए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। तिरंगे के वितरण के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।



