Latest news

तिरंगा लहराते ही गूंजा पत्रकार कॉलोनी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से मनाया आजादी का जश्न

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड-2 स्थित पत्रकार कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पत्रकार कॉलोनी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा कॉलोनी परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र और राष्ट्रीय ध्वज की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। तिरंगे के सम्मान में पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
एकता-अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प
समारोह में मौजूद कॉलोनीवासियों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा लोकतंत्र के मूल्यों को और मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रति जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों की भावना भी कार्यक्रम में दिखाई दी।
मिठाई बांटकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
गौरवमयी समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली, एकता और अखंडता की कामना की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रामाधार देवांगन, सचिव रमन दुबे, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश दुआ, राजीव द्विवेदी, मनोज पुरोहित, दिनेश मिश्रा, गिरीश तिवारी, कृष्णा प्रधान, बलराम विश्वकर्मा, गणेश पटेल और राजेश वर्मा शामिल रहे।
इसके अलावा श्रीमती अंजलि द्विवेदी, श्रीमती ज्योति दुआ, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती करूणा पांडेय, श्रीमती अमिता प्रधान और श्रीमती श्वेता तिवारी सहित पत्रकार कॉलोनी के अन्य निवासी भी समारोह में उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।