Latest news

बिजली मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा अभियान: लक्ष्मी नाथ साहू, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, भरवाएंगे शिकायत प्रपत्र; स्मार्ट मीटर और बढ़े बिल के खिलाफ तेज होगा आंदोलन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर लागू करने की मांग, अघोषित कटौती और बढ़ी दरों को बनाया मुद्दा; तिफरा में रणनीति बैठक
बिलासपुर। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने अपना चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से शिकायत प्रपत्र भरवाने और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मुख्य रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वार्ड और बूथ स्तर पर चलेगा जनसंपर्क अभियान
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड और बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर आम लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर के विरोध, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू करने, अघोषित बिजली कटौती बंद कराने और निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शिकायत प्रपत्र भरवाए जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान के दौरान आम नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा। सभी शिकायत प्रपत्र एकत्र कर शासन-प्रशासन को सौंपे जाएंगे, ताकि जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा जा सके।
महेंद्र गंगोत्री बोले- जनता की आवाज नहीं दबने देंगे
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की समस्याओं और अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को दर्ज किया जाएगा और शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।
लक्ष्मीनाथ साहू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम नागरिकों से संपर्क करेगा और बिजली संबंधी समस्याओं को शिकायत प्रपत्रों के माध्यम से संकलित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और आगामी चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, तिफरा-परसदा मंडल अध्यक्ष संत सर्वे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, शहर कांग्रेस महामंत्री महेश ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री शिव यादव, जिला सचिव शहजादा खान, पवन साहू, अमित यादव, हर्ष छाबड़ा, राजेश साहू, रामायण रजक, भागवत श्रीवास, रामकुमार मनहर, महेंद्र साहू, नागेश ध्रुव, दिनेश यादव, योगेश सोनी, महेश कुमार कोरी, अप्पा राव, शमीम फरजाना, अश्वनी राजपूत, देवा साहू, रथलाल साहू, फूलचंद लहरे, मोहम्मद शाहनवाज, अक्षय नवरंग, एल.के. लाड़िया, सचिन भवानी, लक्ष्मण सिंह ध्रुव, आशीष वर्मा, आकाश यादव, शुभम वर्मा, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार कश्यप, भागवत सप्रे, नरसिंह वैष्णव, दुर्गेश साहू, बलवंत यादव, रमजान खान, हर्ष दीप सागर, रमेश सोनी, असीम दास, कृष्णा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन होगा तेज।
घर-घर जाकर बिजली संबंधी शिकायत प्रपत्र भरवाए जाएंगे।
400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग।
बढ़ी बिजली दरें वापस लेने और अघोषित बिजली कटौती बंद कराने पर जोर।
शिकायतें एकत्र कर शासन-प्रशासन को सौंपेगी कांग्रेस।
तिफरा में रणनीति बैठक के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।