Latest news

बेटियां पढ़ेंगी – तो राष्ट्र बढ़ेगा- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैमा में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर। बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगे तो राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा,, विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय इसका सभी को सदुपयोग करना चाहिए,, सरकार किसी की भी हो उनका उद्देश्य आम जनों का सर्वांगीण विकास क्षेत्र की उन्नति खुशहाली विकास करना होता है,, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के साथ-साथ बैमा- नगोई और बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं, यह बातें बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक – 3 बिलासपुर, ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण करते समय एवं व्यायाम शाला के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री दिवाकर जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्री महेश मिश्रा ग्राम के सरपंच फते लाल सूर्यवंशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री शुक्ला जी, शर्मा जी, आशीष सिंह बारगाह दीपक नादम लोक प्रकाश दिवाकर शैलेश सोनवानी हेमलाल यादव सतीश श्रीवास अभिषेक श्रीवास शुभम श्रीवास कृष्ण यादव सुरेश लसकर शाला विकास समिति के अध्यक्ष समिति सुनीता यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से भव्य स्वागत किया गया ll

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।