Latest news

ब्रेकिंग न्यूज़… बिलासपुर के व्यापार विहार शराब दुकान में आधी रात भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।

बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित शराब दुकान में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आग से दुकान में रखे शराब के स्टॉक और अन्य सामान के जलने की आशंका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल—आग हादसा थी या फिर किसी साजिश का नतीजा? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबर में अपडेट जारी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।