बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरगुजा केसूरजपुर के महगवां रिंग रोड पर किराए के मकान में रहने वाले प्रधान आरक्षक तालिब शेख की लापता पत्नी मेहनाज शेख और बेटी आलिया का शव घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पीढ़ा जूर मार्ग में मिला है। आरोपी ने मां बेटी को तलवार से काट डाला है। हत्या का शक बदमाश और कबड्डी कुलदीप पर जा रहा है। देर रात घर से दोनों के लापता हो जाने के बाद पुलिस की कई टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हुई थी।
सुबह करीब 9बजे पुलिस टीम ने दोनों की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और के गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जानेकी आशंका जाहिर कीगई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल की जांच की जा रही है। एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस मामले में अब पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रधान आरक्षक से भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों की हत्या क्यों की गई यह भी बड़ा सवाल है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे जो भी थे उन्होंने पूरे मामले की रेकी की थी। उन्हें पता था कि प्रधान आरक्षक रात देर से लौटेगा। नीचे के किराए के मकान में परिवार रहता है वह बाहर गया हुआ है और सूनेपन का फायदा उठाकर उन्होंने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी पर घर में घुसकर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों के शव को वहां से घसीटते हुए किसी वाहन के जरिए घटना स्थल से लगभग सात किलोमीटर दूर अलग-अलग गड्ढे में फेंका गया होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। घटनास्थल जहां लाश मिली और जिस किराए के मकान में प्रधान रक्षक रहता है वहां फॉरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए बुलाया गया है।नागरिकों में गुस्सा, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे।घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। सूरजपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली के बाहर धरना दे दिया है। नागरिकों ने नगर बंद का आह्वान किया जिसका स्वस्फूर्त समर्थन मिल रहा है। जिला मुख्यालय में आईजी अंकित गर्ग, एसएसपी एमआर आहिरे सहित पुलिस के उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां मौजूद है। इधर महिला और उसकी पुत्री की हत्या में मुख्य संदिग्ध एक कबाड़ी जो पूर्व में जिला बदर हुआ था, को माना जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उसके कुछ साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ले लिया है। इस बीच सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी अंतर्गत करवां गांव में एक स्विफ्ट कार पंचर हालत में पुलिस ने जब्त की है। उक्त कार के दरवाजे और भीतर के हिस्से में खून के कुछ धब्बे भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सूरजपुर में एक और गाड़ी जब्त की गई है। यह गाड़ी एक दूसरे दोस्त की है। घटना में चार-पांच लोगों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की माने तो प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था जिस पर ग्रामीणों ने कपड़ा डाल दिया था। दोनों के शव सड़क किनारे बने नाली नुमा गड्ढे में पड़े हुए थे। यह स्थल घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर है। पुलिस मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
कबाड़ी ने पुलिस कर्मी पर उड़ेला था गर्म तेल
रविवार शाम मुख्य संदिग्ध कबाड़ी का एक पुलिसकर्मी से विवाद हुआ था। घटना के वक्त पुलिसकर्मी चौपाटी की ओर गया था। विवाद के दौरान उक्त कबाड़ी ने पुलिसकर्मी के ऊपर गर्म तेल उड़ेल दिया था जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया था जिसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मी का नाम घनश्याम सोनवानी बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस उक्त कबाड़ी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। फरार होते समय कबाड़ी ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था। इस दौरान तालिब शेख भी वहां मौजूद था। वह भी फरार आरोपित को पकड़ने पुलिस टीम के साथ घूम रहा था। इसी बीच देर रात तालिब शेख के परिवार में यह घटना हुई। इससे आशंका जताई जा रही है कि उक्त कबाड़ी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के परिवार का सफाया कर दिया। फिलहाल फरार कबाड़ी के पकड़े जाने के बाद ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा। जिले में बढ़ते अपराध और पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के विरोध में नागरिक काफी नाराज है। दोहरे नगर बंद का भी असर दिख रहा है। लोगों ने अपनी दुकान स्वेच्छा से बंद कर दी है।
मुख्य संदिग्ध के घर तोड़फोड़, कबाड़ में लगाई आग
सूरजपुर नगर के चौपाटी के पीछे स्थित मुख्य संदिग्ध के घर नाराज नागरिकों ने तोड़फोड़ कर दी है। दोहरे हत्याकांड से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए वहां रखे कबाड़ में आग लगा दी है। नागरिक घटना में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग कर नारेबाजी भी कर रहे हैं।



